शिवधाम में चल रही प्रभु रामकथा में डॉ. कुमार विश्वास ने व्यक्त किए भावपूर्ण विचार*
महान शिवभक्त राघवेंद्र सरकार महाराज की व्यासपीठ पर हुआ आयोजन

नवोदय वार्ता, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश
सहारनपुर। शिवधाम में चल रही प्रभु रामकथा के पावन अवसर पर शुक्रवार को मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात कवि एवं वक्ता डॉ. कुमार विश्वास ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। अपने उद्बोधन में डॉ. विश्वास ने कहा कि “शिवधाम में प्रभु रामकथा का आयोजन अपने आप में अत्यंत सौभाग्य का क्षण है। हम सब भाग्यशाली हैं कि हमारे बीच महान शिवभक्त राघवेंद्र सरकार महाराज व्यासपीठ पर विराजमान हैं।जो शिव को पूजता है, उस पर प्रभु राम की अटूट कृपा रहती है।” उन्होंने कहा कि गुप्ता परिवार का समर्पण और सेवा भाव अनुकरणीय है तथा यह सब आदरणीय माता श्रीमती अंगूरी देवी गुप्ता जी के संस्कारों का फल है। उन्होंने आगे कहा, “प्रभु कथा सुनना और संतों के दर्शन करना संसार का सबसे बड़ा सौभाग्य है। मेरे हृदय की इच्छा है कि मैं एक सामान्य श्रोता बनकर प्रभु की कथा सुनूं।” डॉ. विश्वास ने उपस्थित श्रद्धालुओं को अपनी मधुर वाणी में भक्ति रस से सराबोर करते हुए कहा— “भवानी सुन लो राम कहानी, रोज नई लगती लेकिन है ये परम पुरानी, युग युग जिसका साक्षी है मां सरयू का पानी…”तत्पश्चात कथा व्यास आचार्य महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 आचार्य डॉ. स्वामी कैलाशानंद महाराज ने अपने दिव्य प्रवचन में कहा कि “राम जी को समझने के लिए उनके विचारों और आचरण पर चलना आवश्यक है।” उन्होंने वनवास, निषादराज मिलन, शबरी प्रसंग, सुग्रीव मिलन और भक्त हनुमान से भेंट जैसे प्रसंगों पर विस्तृत प्रकाश डाला। मंच संचालन करते हुए महादेव भक्त वैदमूर्ति आचार्य पवन दत्त मिश्र ने कहा जैसे अधूरे हैं लक्ष्मण राम के बिना, वैसे अधूरा है जीवन प्रभु राम नाम के बिना। जब गूंजे जय जय श्रीराम का नारा, हिल जाए सारा संसार।” कार्यक्रम में पूजन का कार्य अंगूरी देवी गुप्ता , अचला गुप्ता , चेताली गुप्ता , शिवानी गुप्ता , आरती गुप्ता , शुभांगी गुप्ता , शैली गुप्ता एवं मानिक गर्ग द्वारा संपन्न किया गया।शिवधाम ट्रस्ट परिवार संरक्षक – अंगूरी गुप्ता सह संरक्षक – अनिल गुप्ता, अध्यक्ष – अक्षय जैन
सचिव – राजीव गुप्ता उपाध्यक्ष – रामरजीव सिंघल कोषाध्यक्ष – सुभाष चंद सिंघल सदस्य – अंशुल गुप्ता , लक्ष्य सिंघल , विपिन अग्रवाल, विवेक सिंघल , दीपक गोयल , प्रवीण बंसल मुख्य यजमान परिवार अंगूरी देवी गुप्ता एवं समस्त गुप्ता परिवार – अजय गुप्ता, अतुल गुप्ता , राजेश गुप्ता मौजूद रहे। मुख्य अतिथि
महंत राम रतन गिरी महाराज, डॉ. कुमार विश्वास, जैकी भगनानी, रकुल प्रीत, कपिल त्यागी (मीडिया हाउस प्रोडक्शन प्रमोटर), बलराम गर्ग (P.C. Jewellers), दिनेश खटीक (मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार), अनिल गुप्ता (मेरठ), महामंडलेश्वर धीरजानंद महाराज, महामंडलेश्वर अनिल कोदंड महाराज, आचार्य नीलकंठ महाराज, आचार्य अरुण कौदंड (भगवताचार्य), संजय गर्ग (पूर्व राज्यमंत्री),सेवकग
उदयवीर शर्मा (गुल्लू पंडित), पंडित अभिषेक शर्मा (मीडिया प्रभारी, प्रभु रामकथा प्रमुख रहे



