उत्तर प्रदेश

जिला कारागार में स्वास्थ्य कैंप का आयोजन

 नवोदय वार्ता | सुल्तानपुर

जेल में लगा स्वास्थ्य शिविर, 100 बंदियों की हुई टीबी स्क्रीनिंग और एक्स-रे जांच

सुल्तानपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भारत भूषण के निर्देशन तथा जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. आर.के. कनौजिया के नेतृत्व में 100 दिवसीय अभियान के अंतर्गत एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

यह शिविर जेल परिसर में जेल अधीक्षक प्रांजल अरविंद की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जिसमें एमएमयू (मोबाइल मेडिकल यूनिट) वैन के माध्यम से निरुद्ध कैदियों की टीबी स्क्रीनिंग की गई। साथ ही कैदियों का शुगर और ब्लड प्रेशर (BP) की भी जांच की गई।

राजकीय टीबी क्लीनिक के वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक सुरेश कुमार की देखरेख में डीआरए नाजरीन द्वारा बंदियों के सीने का एक्स-रे किया गया। शिविर के दौरान कुल 100 बंदियों की स्क्रीनिंग और एक्स-रे जांच सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

इस स्वास्थ्य कैंप को सफल बनाने में जेल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिविर में मुख्य रूप से जेलर ओमकार पांडे, फार्मासिस्ट आनंद मोहन मिश्रा, उप जेलर विवेक प्रकाश, डॉ. शाहिद अहमद, एलटी रेखा, स्टाफ नर्स रेशमा, फार्मासिस्ट अभिषेक वर्मा, अभिषेक कुमार, लैब टेक्नीशियन चंदन, जुबेर, उदय राज, फूल कला, रजनी, शांति तथा जेल वार्डर अभय राज चौधरी का सहयोग सराहनीय रहा।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य टीबी जैसी गंभीर बीमारी की समय रहते पहचान कर उसका समुचित उपचार सुनिश्चित करना है।गया !!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button