झारखंड

खेल में भी युवाओं की भागीदारी है जरूरी- युवा नेता संदीप सरकार

छतरपुर: डाली पंचायत के अकेलवा मैदान में अंबेडकर बिरसा कलाम क्रिकेट टूर्नामेंट क्लब के द्वारा फाइनल मुकाबला पाण्डु बाजार बनाम बाना टीम को खेलाया गया। जिसमें बाना टीम के खिलाड़ियों द्वारा टॉस जीत का बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया एवं 16 ओवर में 278 रन बनाकर विजेता बना। वही पांडू बाजार के खिलाड़ियों ने 5 विकेट की नुकसान पर 206 बनाकर उपविजेता बना।

 क्रिकेट टूर्नामेंट मैच में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित छतरपुर पाटन पूर्व विधानसभा प्रत्याशी संदीप सरकार ने कहा कि युवाओं को खेल में भी अभिरुचि रखना अत्यंत आवश्यक है और खेल जगत में भी अपनी नाम को रौशन किया जा सकता है। उन्होंने मैन ऑफ़ द मैच सौरभ कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि जिस तरीके से सौरभ ने लम्बे शॉट छक्का चौका के साथ 152 रन का स्कोर बनाया निश्चित रूप से खेल जगत में पलामू की भविष्य के रूप में दिख रहे है। और खिलाड़ियों को देश स्तर तक नाम रौशन करने के लिए मै हर संभव मदद करूंगा।

मौके पर टूर्नामेंट में विशिष्ट अतिथि शकील अंसारी, टूनामेंट का अध्यक्ष कैलाश यादव, सचिव विजय सिंह , माता सावित्रीबाई फुले निशुल्क शिक्षण संस्थान के संस्थापक रंजीत रंजन ,पंचायत समिति सदस्य शहाबुद्दीन अंसारी, रुदवा मुखिया सुनील पासवान, सफीर आलम, यासीन अंसारी ब्रजेश कुमार रवि मुंतजिर आलम, वसीर आलम,मोबीन अंसारी अजाज आलम ,सरफराज अनवर, समूज कुमार, उपेंद्र सिंह मुखदेव राम अंबिका सिंह,सहित अन्य गण मन ने व्यक्ति मंच पर उपस्थित रहे साथ ही हजारों की संख्या में दर्शकगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button