उत्तर प्रदेश

सुलतानपुर के लोक सेवकों की कृपा से तहसील बल्दीराय के ग्राम सभा सराय बग्घा जमीन घोटाला

सुलतानपुर। अयोध्या मंडल के जनपद सुल्तानपुर में राजकीय राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार की जीती-जागती तस्वीर

वर्तमान सरकार से अपील: राजस्व परिषद या अयोध्या मंडल के आयुक्त द्वारा जाँच कराई जाय! जनपद सुलतानपुर में तहसील बल्दीराय के अधिकारी एवं कर्मचारी किस राजनीतिक दल के दबाव में ग्राम सभा सराय बग्घा में रास्ता 98पर जो खणंजा राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा कभी लगवाया गया था!उसे हल्का लेखपाल वंदन कुमार व पूर्व राजस्व निरीक्षक राम समुझ सरोज द्वारा उखणवा कर ईंट को गायब कर दिया गया है!किस राजनीतिक दल के दबाव में आकर इन क्षेत्रीय राजस्व कर्मियों ने घृणित कार्य को कराया! रास्ता 98 की जाँच शासन अपने स्तर से उच्च अधिकारियों के माध्यम से करावाए तो सच्चाई स्वयं खुलकर सामने आ जाएगी! क्या रास्ता 98 पर लगी इंटर लॉकिंग इट प्रदेश सरकार व राजस्व परिषद , आयुक्त अयोध्या या जनपद जिलाधिकारी सुलतानपुर के द्वारा राजस्व निरीक्षक राम समुझ सरोज व हल्का लेखपाल वंदन कुमार को आदेश( हुआ )किया गया था! राजस्व निरीक्षक राम समुझ सरोज व हल्का लेखपाल वंदन कुमार द्वारा 98 रास्ता की इंटर लॉकिंग ईंट को उखड़वा कर उठवाकर गायब कर दिया गया है!आम जनमानस को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है! क्या रास्ता 98पर जो इंटर लॉकिंग ईंट इन कर्मचारियों द्वारा उखड़वाई गई तहसील बल्दीराय में इन क्षेत्रीय राजस्व कर्मियों ने तहसील के सुपुर्द किया है! क्योंकि मामला गवन का है! यदि ऐसा नहीं हुआ है तो तहसील बल्दीराय के अधिकारी भी इस घोटाले में लिप्त माने जाएंगे! क्योंकि बल्दीराय तहसील नायब तहसीलदार, तहसीलदार व एसडीएम बल्दीराय बंद कमरे में बैठ कर ही इन क्षेत्रीय भ्रष्ट कर्मचारीयों की आख्या पर आँख मूंदकर बदस्तूर सिलसिला सन् 2016 से कायम कर रखा है! माननीय मुख्यमंत्री महोदय को अवगत कराते हुए यह बताया जा रहा है कि ग्राम सभा सराय बग्घा वासियों की माँग कि इसकी जाँच राजस्व परिषद व आयुक्त अयोध्या से कराई जाय! क्योंकि जनपद तक के अधिकारी व कर्मचारी इसमें शामिल हैं!इस कारण दोषी अधिकारी व कर्मचारी जाँच से बाहर रखे जाएंगे ! जाँच सूर्य की रोशनी में न्यायिक, विधिक, तार्किक, मुखरित खुले पटल पर की जाए!तब इंटर लॉकिंग ईंट कहाँ गई,आम जनमानस को विश्वास है प्रदेश सरकार जाँच निष्पक्ष करायेगी! क्यों कि पूर्व राजस्व निरीक्षक के भाजपा विधायक सुरेश पासी जी इनके रिश्तेदार हैं इसलिए यह मनबढ़ व सरहंग हैं! तहसील बल्दीराय के अधिकारी भी इसी कारण दोषी कर्मचारी से डरकर अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा पा रहे हैं! क्योंकि विधायक सुरेश पासी मौजूदा सरकार के विधायक हैं!आम जनमानस राजस्व निरीक्षक राम समुझ सरोज की कार्यशैली से परेशान है! अतः शासन अपने स्तर से रास्ता 98 संज्ञान में लेवे; एवं शासन द्वारा ठोस कदम उठाए जाएं!*

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button