राँची:सरकार ऐसी व्यवस्था करने जा रही है जिससे यूपीआई के जरिए 5 हजार रुपये से लेकर 15 हजार रुपये तक इंस्टैंट लोन मिल जाएगा

केंद्र सरकार ऐसी व्यवस्था करने जा रही है, जिससे आपको यूपीआई यानी यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस के जरिए 5,000 रुपये से लेकर 15,000 रुपये तक इंस्टैंट लोन मिल जाएगा. खास बात यह है कि यूपीआई से इंस्टैंट लोन लेने के लिए आपको किसी प्रकार का डॉक्यूमेंट भी नहीं देना होगा.वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मुंबई में आयोजित फिनटेक इवेंट में इसकी घोषणा की है.देश के कुछ चुनिंदा बैंक और फिनटेक कंपनियां यूपीआई यूजर्स को 5,000 रुपये से लेकर 15,000 रुपये तक क्रेडिट लिमिट देने की तैयारी में जुट गए हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि क्रेडिट लिमिट छोटी अवधि लोन की तरह काम करेगी, जिसका इस्तेमाल आप जरूरत के हिसाब से तुरंत कर सकते हैं.वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि नए सिस्टम के तहत यूपीआई यूजर्स बिना इंटरनेट के भी अपने रजिस्टर्ड मोबाइल के लिए यूपीआई भुगतान कर सकते हैं. यह फीचर उन इलाकों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा, जिन इलाकों में इंटरनेट कनेक्टिविटी कमजोर होती है.सरकार की ओर से किए जा रहे इस प्रयास से जो लोग लोन लेने के लिए बैंकिंग प्रक्रिया को नहीं जानते हैं, उन्हें फायदा होगा. इसके अलावा, छोटे कारोबारियों और आम आदमी को भी फायदा होगा. इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि अगर आप कहीं खरीदारी कर रहे हैं और आपका अकाउंट या पॉकेट अचानक खाली हो गया, लेकिन बिल का भुगतान करना जरूरी है. ऐसी स्थिति में आप यूपीआई के जरिए लोन लेकर अपनी उस तात्कालिक जरूरत को पूरा कर सकते हैं.



