झारखंड

झारखंड सरकार के वित्त मंत्री की विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक है भ्रष्टाचार- संदीप सरकार

झारखंड, छतरपुर: पलामू जिले के छतरपुर विधानसभा क्षेत्र के सिल्दाग पंचायत में युवा एकता मंच पलामू जिला अध्यक्ष सह छतरपुर पाटन पूर्व विधानसभा प्रत्याशी युवा नेता संदीप सरकार ने भ्रमण कर जनता की समस्या सुनी।

युवा नेता संदीप सरकार ने बताया कि 15वीं वित्त योजना स्वास्थ्य मद से, सील्दाग में उप स्वास्थ्य केंद्र 54 लाख रु की लागत से निर्माण की जा रही है।

जिसमें घटिया क्वालिटी की सामग्री और 3 नंबर ईट से बिल्डिंग तैयार की जा रही है। छत की ढलाई होते ही मात्र 5 दिन के अंदर बिल्डिंग में दराद फटना शुरू हो गया है। छड़ और रिंग की क्वालिटी बिल्कुल ही खराब डाली गई है जिसमें ढलाई के बाद छड़ बाहर से दिख रही है। बिल्डिंग की दीवारें टेढ़ी हो गई है। वित्त मंत्री महोदय अपने पावर का दुरुपयोग करते हुए क्षेत्र में भ्रष्टाचार करने में अहम भूमिका निभा रहे है।

उन्होंने बताया कि झारखंड सरकार के वित्त मंत्री 10% लोएस्ट पर टेंडर डालने नियम इसलिए लाना चाहते है कि टेंडर को मैनेज कर अपने आदमियों को कार्य दिलवाकर उसमें व्याप्त भ्रष्टाचार कर सके।

ग्रामीणों के द्वारा घटिया कार्य के विरोध की जाने पर मंत्री जी का पवार दिखाकर ठेकेदार के द्वारा डरवाने धमकाने कार्य भी जा रही है। मौके पर राकेश कुमार ठाकुर, नागेंद सिंह अखिलेश सिंह मुखदेव भुइया पूर्व मुखिया प्रत्याशी, राजू विश्वकर्मा डबलू चंद्रवंशी, अभय कुमार चंद्रवंशी राकेश कुमार साव, सुनीता देवी, विनती देवी मनोरमा देवी , संजय यादव दिनेश भुइया, प्रसाद सिंह,संजय सिंह छठन सिंह दामोदर भुइया सतेंद्र विश्वकर्मा संजय सिंह रमन कुमार यादव अजींद्र सिंग कामदेव सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीण जनता उपस्थितरहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button