उत्तर प्रदेश

लोकतंत्र रक्षक सेनानी स्वर्गीय रामदुलार मौर्य की 13वीं पुण्यतिथि मनाई गई

नवोदय वार्ता, उत्तर प्रदेश, सुलतानपुर

सुल्तानपुर। लोकतंत्र रक्षक सेनानी स्वर्गीय रामदुलार मौर्य की पुण्यतिथि चौक सब्जी मंडी स्थित निवास पर उनके पौत्र आशीष कुमार मौर्य (पत्रकार) ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। जिसमें सादगी व उनके सिद्धांत प्रियता को जीवन में उतारने का लोगों ने संकल्प लिया। लंबे समय तक जिले में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जीवन भर बेसहारा लोगों की मदद कर ख्याति अर्जित करने वाले राजनीतिक स्वर्गीय राम दुलार मौर्य की गुरुवार को चौक सब्जी मंडी इलाके में 13 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इमरजेंसी के दौर में मीशा के तहत जेल की भी उन्होंने यातना सही थी। इसलिए उन्हें लोकतंत्र रक्षक सेनानी के रूप में जाना जाता था। इस अवसर पर आयोजित सभा में विभिन्न राजनीतिक दलों के सामाजिक संगठनों के लोग मौजूद रहे।

आशीष कुमार मौर्य (पत्रकार) के संयोजन में सभा के दौरान पूर्व विधायक हरिचरन यादव ने कहा कि स्वर्गीय राम दुलार मौर्य को प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया था। स्वर्गीय मौर्य साधारण व्यक्तियों की चिंता करते थे। उन्होंने अपने जीवन काल में आम लोगों के लिए आवाज बुलंद कर उन्हें न्याय दिलाने में भरपूर मदद की।

इस मौके पर पत्रकार एसोसिएशन अध्यक्ष अवधेश शुक्ला, नवीन शर्मा, राम सुरत मौर्य एडवोकेट, आशीष मिश्रा,वरिष्ट पत्रकार जगन्नाथ वर्मा,आर ए कोविंद,प्रतीक कुमार मौर्य, अमित कुमार मौर्य, मनोज मौर्य, रवि मौर्य,शिव कुमार दुबे,राम सुन्दर यादव, सुरेश कुमार मौर्य,संजय कुमार यादव,कन्हैया लाल यादव , राजेश्वर प्रसाद मौर्य, अनिरुद्ध चौरासिया, राजबहादुर यादव, अशुतोष मिश्रा,राजेश शुक्ला कोटेदार ,ज्वाला प्रसाद मिश्र,छेदी लाल यादव,आर के मौर्य, सतीश मौर्य, सुनील मौर्य, चन्दन अग्रहरि, मंगल आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button