
बिहार वार्ता। बिहार विधानमंडल का सत्र सोमवार से शुरू हो चुका है, जो 5 दिन चलेगा। पहले दिन 235 विधायकों ने शपथ ली। इसके अलावा एनडीए प्रत्याशी के तौर पर प्रेम कुमार ने स्पीकर पद के लिए नामांकन किया। सबसे पहले उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शपथ ली है। उसके बाद विजय सिन्हा ने शपथ लिया। इसके बाद वरीयता क्रम से मंत्रियों का शपथ ग्रहण हुआ। विधानसभा सचिव ने क्रमवार शपथ के लिए विधायकों को आमंत्रित किया। इससे पहले प्रोटेम स्पीकर का संबोधन भी हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन में मौजूद रहे।
