झारखंड

राँची:जेबीवीएनएल ने बिजली दरों में 60 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव दिया

झारखंड वार्ता। शहरी घरेलू उपभोक्ताओं की दर 6.85 से बढ़ाकर 10.30 रुपये प्रति यूनिट और ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं की दर 6.70 से बढ़ाकर 10.20 रुपये प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव है

मासिक फिक्स चार्ज ग्रामीण घरेलू का 75 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रतिमाह और शहरी घरेलू का 100 से 150 रुपये प्रतिमाह करने का प्रस्ताव है

औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए बिजली दर 9.10 रुपये प्रति यूनिट तथा सिंचाई के लिए 5.30 रुपये प्रति यूनिट से बढ़ाकर 10 रुपये करने की बात कही गई है

झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने बिजली दरों में 60 प्रतिशत तक वृद्धि का प्रस्ताव दिया है।निगम ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए यह प्रस्ताव झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग (जेएसईआरसी) के समक्ष दाखिल कर दिया है.आयोग अब प्रमंडलों में जनसुनवाई कर आपत्तियां और सुझाव लेगा। उसके बाद स्टेक होल्डर्स की बैठक में सभी पक्षों को सुनने के बाद नई दर पर आदेश देगा। निगम द्वारा दाखिल टैरिफ के अनुसार, शहरी घरेलू उपभोक्ताओं की दर 6.85 से बढ़ाकर 10.30 रुपये प्रति यूनिट और ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं की दर 6.70 से बढ़ाकर 10.20 रुपये प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव है। इसी प्रकार मासिक फिक्स चार्ज ग्रामीण घरेलू का 75 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रतिमाह और शहरी घरेलू का 100 से 150 रुपये प्रतिमाह करने की भी बात कही है। प्रस्ताव में औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए बिजली दर 9.10 रुपये प्रति यूनिट तथा सिंचाई के लिए 5.30 रुपये प्रति यूनिट से बढ़ाकर 10 रुपये करने की बात कही गई है। जानकारी के अनुसार, बढ़ती ऊर्जा लागत, पुरानी देनदारियों और वितरण तंत्र को मजबूत करने के लिए जरूरी निवेश को आधार बनाते हुए दर महंगी करने का प्रस्ताव तैयार किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button